Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम बघेल बोले- यह गठबंधन वाली सरकार है, अपने ही बोझ तले दब जाएगी

रायपुर। 15 साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार को हराकर 2018 में भूपेश बघेल सीएम बने थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में हार के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ”मोदी की गारंटी” को लेकर तमाम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि, यह सरकार न ‘मोदी’ की सरकार है और न ही ‘मोदी की गारंटी’ की सरकार…

यह सरकार गठबंधन की सरकार है

पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि, पहले सिर्फ एक फोटो नरेंद्र मोदी की लगा करती थी। लेकिन अब मजबूरी में अपने गठबंधन के साथियों की फोटो भी लगानी पड़ेगी। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी की फितरत में नहीं है और यह सरकार अपनी ही बोझ तले दब जाएगी। क्योंकि गठबंधन वाली सरकार में काफी मसले ऐसे हैं जिन्हें हर कोई स्वीकार नहीं करेगा। जैसे अजित पवार गुट ने (Mos) स्वंतत्र प्रभार लेने से मना कर दिया है। जेडीयू अग्निवीर योजना की बात कर रही हैं। टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू हज जाने वालों को 10,0000 देने की बात कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के वोट परसेंटेज में ज्यादा अंतर नहीं

पूर्व सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। हम अच्छे से लड़े हैं। वोट परसेंटेज में भी बेहद ज्यादा अंतर नहीं है। मिलजुल कर काम करना होगा और हार की समीक्षा पार्टी करेगी।