Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया धक्का मुक्की का आरोप

राजनादगांव- चुनाव के बीच पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है. यह आरोप खुद भूपेश बघेल ने लगाया है. उन्होंने कहा कि टेडसरा मतदान केंद्र जा रहे थे. इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया और धक्का मुक्की की गई. इसके साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भी लगाए गए.

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह से खबरें आ रही है मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है. सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. लेकिन पंडरिया के 114 नंबर पोलिंग बूथ में पुलिस वाले ही लोगों को धमका रहे हैं. दूसरी तरफ टेडसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई, मुझे बूथ पर जाने से रोका गया. कहा गया कि आपको अधिकार नहीं और मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाने लगे और भाजपा के लोग धक्का मुक्की कर रहे थे. हालांकि नारेबाजी से मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन एक प्रत्याशी को बूथ में जाने से कैसे रोका जा सकता है. भूपेश बघेल ने बताया कि मामले में मैंने पुलिस और निर्वाचन आयोग को सूचना दी है कि एक प्रत्याशी के साथ इस प्रकार से ये लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने चुनाव को लेकर कहा है शत प्रतिशत जीत हो रही है. उन्होंने कहा जो पांच साल जनता की सेवा हमने की है. किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में काम किया है उसका परिणाम है. भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राशन कार्ड काट दिए, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिकों का पैसा काट दिए.