Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चैतन्य बघेल से पूछताछ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- मीडिया हाइप क्रिएट कर रही ED, नहीं मिला कोई भी नोटिस

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, बीते दिनों पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने दबिश दी थी. जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है. कार्रवाई में भूपेश बघेल के घर से कैश और दस्तावेज मिले थे. खबरों के मुताबिक इस दस्तवेजों की जानकारी के संबंध में ईडी आज चैतन्य बघेल से पूछताछ करने वाली थी. 

पूरे मामले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईडी की ओर से किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया गया है. वहीं उन्होंने केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पर मीडिया हाइप क्रिएट करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को बदनाम करने का ये भाजपा का षड्यंत्र है.

14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दी दबिश

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने 10 मार्च को छापा मारा था. ED की टीम ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दिया था.

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज किए गए जब्त

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर से 6 अलग-अलग मोबाइल फोन के डिटेल्स खंगाले गए थे. इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब भी ईडी के अफसर निकाला था. साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का जब्त भी किया था.

बता दें कि ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर से 33 लाख रुपए जब्त किए थे. जिसका खुलासा खुद भूपेश बघेल ने किया था.