Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरविंद नेताम के बयान पर RSS पर साधा निशाना, कहा – आरएसएस झूठ की फैक्ट्री

रायपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी नेता अरविंद नेताम के बयान पर RSS पर निशाना साधा है. बघेल ने कहा कि RSS झूठ की फैक्ट्री है. अरविंद नेताम उम्र दराज व्यक्ति हैं. उनके विचार और पार्टी बदलते रहते हैं. वैचारिक रूप से व्यक्ति की पहचान होती है. जिस व्यक्ति का कोई विचार ना हो उसका जीवन व्यर्थ है. नेताम जी RSS कार्यालय से लौटे हैं. RSS कार्यालय से सुनकर आए होंगे, क्योंकि वह झूठ बोलने की फैक्ट्री है. वहां से लगातार झूठ फैलाए जा रहे हैं. भाखड़ा नांगल बांध बना और बिजली उत्पादन को लेकर भ्रम फैलाया. गणेश प्रतिमा तक को दूध पिला देते हैं.

छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पोस्टिंग पर बैन हटने के मामले में बीजेपी नेताओं ने बयान दिया कि कांग्रेस में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है. इस बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि किसी व्यवसायी, राइस मिलर, खदान वाले से पूछिए. अभी ट्रांसफर शुरू हुआ है उनसे पूछिए. युक्तियुक्तकरण जिनका हो रहा है उससे पूछिए? तब भ्रष्टाचार की बात निकालकर सामने आएगी.

नकटी गांव में ग्रामीणों के हो रहे प्रदर्शन पर भूपेश बघेल ने कहा कि गांव वालों का समर्थन कांग्रेस पार्टी ने किया है. सरकार को इनको व्यवस्थापित करना चाहिए या फिर विधायकों के लिए दूसरी जगह खोजनी चाहिए. ऐसे किसी गांव को हटा देंगे तो थोड़ी ना बात बनेगी. बोध घाट परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री और सीएम साय की मुलाकात पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा, बोधघाट परियोजना पेयजल, सिंचाई, निस्तारीकरण के लिए बनाया जा रहा था. अब उद्योगों के लिए बनाया जा रहा है. अंतर यही है. बोधघाट जब बनाया जा रहा था तो अरविंद नेताम शुरू से विरोध कर रहे थे. अरविंद नेताम अगर विरोध नहीं करते तो बोधघाट बन गया होता.