Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी ने संसद में हिन्दू को हिंसक नहीं बताया, भाजपाई कर रहे दुष्प्रचार…

रायपुर- संसद में दिए गए राहुल गांधी के भाषण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने हिंदू को हिंसक नहीं बताया है. उनके खिलाफ भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं. दरअसल, भाजपा और आरएसएस का इतिहास हिंसा और डराने का रहा है. कांग्रेस ने हमेशा सर्वधर्म, अहिंसा और भाईचारा की बात की है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा और संघ का राष्ट्रवाद भारतीय परम्परा का नहीं है. भाजपा का राष्ट्रवाद मुसोलिनी और हिटलर का राष्ट्रवाद है. हमारा राष्ट्रवाद गांधीजी और संतों का दिखाया राष्ट्रवाद है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता विरोधियों को दबाने का प्रयास करती रही है. मोदी सरकार आज नीट के मामले में मौन है, और इस पर चर्चा नहीं करना चाहती.

भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बार संसद में भाजपा की सरकार बैकफुट पर आई. हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व भाजपा नहीं करती है . भाजपा का रास्ता षड्यंत्र, हिंसा, नफरत का रास्ता है. यह रास्ता देश की जनता का हो ही नहीं सकता है. भाजपा राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश कर रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी असल हिंदू नहीं है. क्योंकि वो तो हिंदू परंपरा का पालन ही नहीं कर रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समय मोदी सपत्नीक क्यों नहीं थे? शास्त्र में विवाहित पुरुष बिना पत्नी के पूजा नहीं करता. मां का निधन हुआ तो मुंडन भी मोदी नहीं कराए थे? हिंदू परंपरा में मुंडन अनिवार्य है.