Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरना स्थल पहुंच कर मितानिनों की हड़ताल का किया समर्थन, कहा –

रायपुर। नेशनल हेल्थ मिशन में संविलियन समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर की हजारों मितानिनें हड़ताल पर हैं. आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धरना स्थल तूता पहुंचे और मितानिनों से मुलाकात कर हड़ताल का समर्थन किया.

मितानिन महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 72 हजार मितानिनों को भाजपा सरकार गुमराह करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस सरकार ने जो घोषणा की थी वह मितानिनों को मिल रही है. भाजपा ने मितानिनों को ठगने का काम किया है. सरकार को अब मितानिनों की मांगों का समर्थन करना चाहिए. इसी मांग का समर्थन हम भी करते हैं.

ये है मितानिनों की प्रमुख मांगें

छत्तीसगढ़ मितानिन संघ ने अपनी 3 सूत्रीय मांग से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया, जिसमें नेशनल हेल्थ मिशन में संविलियन, मानदेय क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि और किसी भी एनजीओ के साथ काम नहीं करने का मांग शामिल है. इस दौरान महिलाओं ने भूपेश बघेल को राखी बांध कर विश्वास जताया.

रक्षाबंधन के दिन भी जारी रहेगी हड़ताल

बता दें कि राखी के दिन भी मितानिनों की हड़ताल जारी रहेगी. शनिवार को बिलासपुर संभाग की महिलाएं हड़ताल करेंगी. 10 अगस्त को सरगुजा संभाग और 11 अगस्त को बस्तर संभाग की मितानिन महिलाएं तूता धरना स्थल में हड़ताल में बैठेंगी.