Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाव के अतिरिक्त धान-चावल के इस्तेमाल पर किया प्रश्न

रायपुर । विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अतिरिक्त धान-चावल के इस्तेमाल का प्रश्न उठाया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेने की सलाह दी। भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने इस पर कहा कि पिछली सरकार जो व्यवस्था करती थी, वही सरकार भी करती थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपने प्रश्न की शुरुआत खरीफ वर्ष 2024- 25 में केंद्रीय पुल में धान उठाव और चावल जमा करने से की. इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य है, जिसके एवज में अब तक 9 लाख मीट्रिक टन जावल जमा किया गया हैं.

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 2024-25 में समर्थन मूल्य पर मेरे विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 500.48 टन धान ख़रीदी की गई है. संजारी बालोद में 2024-25 में धान ख़रीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है. मंत्री दयालदास बघेल ने कहा लक्ष्य निर्धारित नहीं, अनुमानित होता है.

इस पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सवाल किया कि रकबा से कम ख़रीदी क्यों हुई है. इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा जीतना किसानों से धान आया, उतना खरीदा गया है.