Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी का जोड़ा पंजाब से कनेक्शन, कहा- …तो यह गलतफहमी है

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर ईडी की छापेमारी ने प्रदेश राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि अगर इस षड़यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी के करीबन डेढ़ घंटे बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में सेक्स सीडी कांड में अदालत से मिली राहत का जिक्र करते हुए कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. तो वहीं दूसरी ओर इस छापेमारी का कनेक्शन पंजाब से जोड़ते हुए कहा कि अगर कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया है. पंजाब में जिस तरह से भूपेश बघेल का स्वागत हुआ, उसकी चर्चा छत्तीसगढ़ में होती रही.