Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राडा की नई कार्यकारणी का गठन, रविंद्र भसीन बनाए गए अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर आटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसके लिए राडा की वार्षिक आमसभा एक निजी होटल में हुई। इसमें मुख्य अतिथि एफएडीए (फाडा) के अध्यक्ष सीएस विगनेश्वेर और विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, एफएडीए (फाडा) के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया और सीईओ सहर्ष दमानी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राडा सदस्य और प्रदेश के 75 से अधिक ऑटोमोबाइल सदस्य उपस्थित हुए। राडा की नई कार्यकारिणी में दो साल के लिए अध्यक्ष रविंद्र भसीन और सचिव विवेक अग्रवाल को चुना गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी ने आटोमोबाइल व्यवसायी व अतिथियों का अभिवादन किया। सचिव कैलाश खेमानी ने चलचित्र के माध्यम से राडा के दो वर्षो में किए कार्यो को दिखाया। इसके बाद अपने कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया और आगे के वर्ष के प्रावधान से अवगत कराया।

कार्यक्रम में नए कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया को सर्वसम्मति से अगले दो वर्षो के लिए चुना गया।

नए राडा अध्यक्ष रविन्द्र भसीन ने कहा कि जिस तरह आप सभी का स्नेह व साथ मुझे मिला है, जिसका मैं बहुत आभारी हूं। राडा के बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन से हमारा हर काम आसान होता आया है और मुझ पर जो जवाबदारी दी गई है उनको पूरी मैं अपनी पूरी निष्ठा के साथ करने की कोशिश करूंगा। आज जो पदाधिकारियों का गठन हुआ है हम सब कंधा से कंधा मिलकर अपने राडा परिवार को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।