Special Story

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राज्य साक्षरता केन्द्र हेतु एससीएल की एडवाईजरी बोर्ड का गठन

रायपुर-     राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता के गाइडलाइन ‘उल्लास‘ ‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम‘ ने 2022-2027 से पांच वर्ष की अवधि के लिए ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम‘ नामक केन्द्र प्रायोजित योजना शुरू की, जिसे अब उल्लास के नाम से जाना जा रहा है। उल्लास गाइड लाइन के अनुसार राज्य साक्षरता केन्द्र हेतु एससीएल की एडवाईजरी बोर्ड का गठन किया गया है।

इसमें पदेन अध्यक्ष संचालक एससीईआरटी, उपध्याक्ष अतिरिक्त संचालक एससीईआरटी एवं प्रभारी, एससीईआरटी के प्रोफेसर संकाय पदेन सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार इसके सदस्यों में एससीईआरटी के संकाय से दो सदस्य, यूजीसी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि, एनसीटीई द्वारा अनुमोदित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि, चयनित डाईट के प्राचार्य, राज्य के सूचना एवं प्रचार विभाग के प्रतिनिधि चयनित जिला जिला कार्यान्वयन के एजेंसियों के सदस्य सचिव, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रौढ़ शिक्षा विभाग के संकाय सदस्य, प्रौढ़ शिक्षा, आजीवन शिक्षा निरंतरता के क्षेत्र से स्थानीय विशेषज्ञ, राज्य केन्द्र शासित प्रदेश स्तर के प्रसिद्ध एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।