Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों ओर ग्रामीणों ने बोला हमला, पुलिस ने संभाला मोर्चा, देखें Video…

सूरजपुर।   सूरजपुर जिले के धरमपुर में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुआ है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. घटना धरमपुर वन परिक्षेत्र की है, जहां सड़क किनारे कुछ ग्रामीणों ने लगभग तीन एकड़ वन भूमि पर खलिहान रखकर अतिक्रमण कर रखा था.

ऐसे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी वाहन से खुदाई का कार्य शुरू किया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ जमकर विरोध किया और झड़प हुई. स्थिति को देखते हुए प्रतापपुर और खड़गवां पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने ग्रामीणों को वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल वन अमला अतिक्रमित किये गए भूमि को सुरक्षित करने में लगी हुई है.

एसडीओ प्रतापपुर वन परिक्षेत्र आशुतोष भगत ने कहा कि हम यहां प्रतापपुर परिक्षेत्र के धर्मपुर सर्किल में स्थित गणेशपुर बीट के कक्ष क्रमांक 23 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं. यहां ग्रामीणों ने खलिहान बनाकर वन भूमि पर कब्जा कर रखा था. संज्ञान में आने पर वन विभाग की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है.