Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत…

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में निखिल की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.