Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलियों को हीरो बनाने की कोशिश पर वन मंत्री केदार कश्यप का कड़ा प्रहार, कहा- 

जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने नक्सल लीडर माड़वी हिडमा को हीरो बनाए जाने की कोशिशों पर तीखा बयान दिया. केदार कश्यप ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि बस्तर के गांवों तक कभी विकास न पहुंचे, इसलिए वे नक्सलियों को स्थापित करने की बात कर रहे हैं.

वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नक्सली हमलों में कांग्रेस के भी नेता मारे गए हैं, बावजूद इसके विपक्षी दल नक्सलियों का महिमामंडन करने से बाज नहीं आ रहे. उन्होंने साफ कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की सोच के साथ हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया और उसी रास्ते पर आज देश आगे बढ़ रहा है.

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है. वन मंत्री ने विपक्षी पार्टियों से अपील की कि नक्सलियों को हीरो बनाने की कोशिश बंद करें और बस्तर के विकास में बाधा न बनें. गौरतलब है कि इससे पहले बस्तर सांसद भी माड़वी हिड़मा के महिमामंडन पर कड़ा विरोध जता चुके हैं.