Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुधापाल में वनमंत्री कश्यप ने किया 3 करोड़ 74 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर। वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड के ग्राम सुधापाल में आयोजित एक कार्यक्रम में 3 करोड़ 74 लाख रूपए के 6 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन किए गए कार्यों में सुधापाल और आसपास के गांवों में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत पाथरी से सुधापाल मार्ग पर पुल-पुलिया सहित 2.55 किमी सड़क का निर्माण भी शामिल है, जिसकी लागत 2 करोड़ 87 लाख रूपए है। इसके अलावा डीएमएफ मद से 3 लाख 30 हजार रूपए की लागत से आमाडोंगरीपारा स्कूल मार्ग में बलियाराम मंडवी के घर के पास डेढ़ मीटर पुलिया निर्माण, 21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से नारायणपाल में उच्च प्राथमिक शाला का नवीन भवन, 21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से गुनपुर में उच्च प्राथमिक शाला के नवीन भवन का निर्माण, 20 लाख 30 हजार रूपए की लागत से जाटनापाल में प्राथमिक शाला के नवीन भवन और 20 लाख 30 हजार रूपए की लागत से रतेंगा में प्राथमिक शाला के नवीन भवन का निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर कश्यप ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर के इस पवित्र भूमि पर 3 करोड़ 74 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह सिर्फ एक भूमिपूजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। हमारा मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना है। यह पुल और सड़क का निर्माण न केवल परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी अपनी उपज मंडियों तक आसानी से पहुंचाने में मदद करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में नए भवनों का निर्माण हमारे बच्चों के भविष्य में किया गया निवेश है। अच्छी शिक्षा ही किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले। ये भवन हमारे बच्चों को ज्ञान की रोशनी से जोड़ने का काम करेंगे। मंत्री ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा इन विकास कार्यों को सफल बनाने में आप सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह परियोजनाएं सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि आप सभी की हैं। हम सब मिलकर सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को साकार करेंगे। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार आपकी हर समस्या को प्राथमिकता से सुनेगी और उसका समाधान करेगी। उन्होंने अंत में सभी उपस्थित लोगों, विशेषकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने इन परियोजनाओं को वास्तविकता में बदलने में अथक प्रयास किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद पंचायत सदस्य गौरव कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।