Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में वनरक्षक नाकाम, दो बीट गॉर्ड निलंबित

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही।    जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई रोकने में नाकाम वनरक्षकों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. काम में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के देवरीखुर्द परिसर के वनरक्षक विष्णु जायसवाल और अमारू बीट के वनरक्षक संजय पैकरा को मरवाही वनमंडल DFO ने निलंबित किया है.

मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने दो बीट गार्ड को अवैध कटाई की रोकथाम और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. यह कार्रवाई मरवाही वनमंडल के पेण्ड्रा वन रेंज के देवरीखुर्द परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद की गई है.

शिकायत की जांच के दौरान 67 नग पेड़ों के कटे हुए ठूठ पाए गए थे. इसके बाद वनरक्षक विष्णु जायसवाल को DFO ने निलंबित किया. वहीं दूसरी तरफ अमारू परिसर वनपरिक्षेत्र में भी पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत मिली थी. जांच के बाद यहां भी 38 नग कटे हुए पेड़ों के ठूठ पाए गए थे. जांच के बाद शिकायत सही पाने पर यहां के बीट गॉर्ड संजय पैकरा को भी DFO ने निलंबित कर दिया है.