Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जबरदस्ती गौमांस खिलाया, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर की मारपीट, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गौमांस खिलाया, धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट की गई. युवती की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता के मुताबिक, भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 निवासी बादशाह खान ने पहले नाम बदलकर युवती से दोस्ती की. फिर शादी का झांसा देकर 17 साल की उम्र से युवती का दैहिक शोषण करता रहा. बिना शादी के मां बनने के बाद युवक ने युवती से शादी की. आरोपी के घर वालों ने बच्चे के स्कूल एडमिशन के समय नाम बदलवाया.

युवती ने आरोपी बादशाह खान को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो 10 साल बाद उससे संबंध तोड़ा. इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का फोटो और नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.