Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने मूढ़ीपार मेले का किया शुभारंभ

रायपुर- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल आज बिलासपुर जिले के ग्राम मूढ़ीपार में सतनामी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मंत्री श्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। इसके जरिए हम सब आपस में मिलजुल कर एक रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को अब धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 फरवरी तक धान बेचने के लिए तारीख बढ़ा दी है। शनिवार और रविवार को भी किसान अपना धान आसानी से बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। राशनकार्ड धारी हितग्राही खाद्य विभाग के नए मोबाईल एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राईड मोबाईल नही है अथवा जहां मोबाईल कनेक्टिविटी नही हैं। वे हितग्राही शासकीय उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) में जाकर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डो के नवीनीकरण हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।