Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार की मदद

रायपुर।  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों  आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की।

मंत्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय आत्माराम साहू, 45 वर्षीय राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी।