Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी की घटना का किया निरीक्षण

रायपुर-  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क़े पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. सनम जाँगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मंत्री द्वय ने पूरे भवन क़े बाहरी क्षेत्र का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए इसे तेजी से कार्य पूर्ण करने क़े निर्देश दिए। उन्होंने घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के दस्तावेज संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए जा रहे आवेदनों का भी अवलोकन किया तथा पीड़ितों को बीमा की राशि दिलाने क़े लिए आवश्यक पहल तेजी से करने कहा। इसके साथ ही घटना के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्या क़े समाधान के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।