Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

होटलों में खाद्य विभाग की रेड, मिठाइयों के लिए गए सैंपल

रायगढ़। जिले में त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम होटलों में जांच कर रही है। दूसरे दिन जांच टीम ने किरोड़ीमल नगर क्षेत्र के कई होटलों में जांच की। इस दौरान दो होटलों की मिठाइयों पर संदेह के आधार पर सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोग शाला में भेजा गया है।

16 अक्टूबर को अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सुधा चौधरी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण जगह पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया।टीम ने संदेह के आधार किरोड़ीमल नगर के पूजा स्वीट्स से चमचम और बेसन लड्डू, होटल संदीप से मीठी बूंदी और छेना ड्राई रसगुल्ला का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा है।

यदि नमूनों की जांच में मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने होटल के सभी मिठाइयों की जांच की। जहां संदेह पर कुछ मिठाइयों के सैंपल लिए गए। वहीं जांच टीम ने सभी होटल संचालकों को निर्देशित किया है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए और सभी खाद्य निर्माण में गुणवत्ता व शुद्धता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए।