Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CBSE की मजबूती और गुणवत्ता शिक्षा पर फोकस:एस्टीमेट कमेटी बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

नई दिल्ली/रायपुर।   “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार का, जिन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा सचिवालय में आयोजित Estimates Committee की एक महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक बजटीय प्रावधानों एवं नीतिगत सुधारों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें स्कूल शिक्षा की वर्तमान स्थिति, बजट के प्रभावी उपयोग, नीतिगत सुधारों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की भूमिका, उसकी कार्यप्रणाली तथा इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देश भर में शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग, समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। इसके लिए ठोस नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ बजटीय संसाधनों का पारदर्शी, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिससे देश के हर बच्चे तक समान और बेहतर शिक्षा पहुंच सके।