Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आटा चक्की के कर्मचारी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र में मातर मड़ई देखने गए युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की खून से लथपथ लाश बस्ती के पास मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पूरा मामला माकरदोना, कुकरेल का है.

जानकारी के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय भानुप्रताप मांडवी ग्राम झूरातराई का रहने वाला है, जो माकरदोना का मातर मड़ई कार्यक्रम देखने के लिए गया था. वह धमतरी के आटा चक्की में काम करता था. 23 अक्टूबर की सुबह वह घर वालों को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और माकरदोना पहुंच गया.

24 अक्टूबर को माकरदोना का मड़ई था. 25 अक्टूबर की सुबह भानुप्रताप मांडवी की खून से लतपथ लाश बस्ती के पास मिली. लोगों की सूचना पर भाई राकेश मांडवी घटना स्थल पर पहुंचा और केरेगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया. युवक के शरीर में कई जख्म के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.