Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 को, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने 23 मार्च 2025 को मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा (FF124) रखी है. ये परीक्षा संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है. अभ्यर्थी 13 मार्च 2025 से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए एसएमएस में दिए गए यूआरएल पर क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

परीक्षा केंद्रों में इन नियमों का पालन अनिवार्य

-प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते

-मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य

-परीक्षा समय से पहले पहुंचे

-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वर्जित

व्यापम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अगर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी की जरूरत हो तो उनके लिए व्यापम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 0771-2972780 या 82698-01982 इन नंबरों पर कॉल किया जा सकता है।