Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नाबालिग किशोर के साथ पहले किया अननैचुरल सेक्स, फिर खुलासे के डर से आरोपियों ने कर दी हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक किशोर के साथ अननैचुरल सेक्स की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना से पीड़ित बच्चे ने घटना का खुलासा करने की धमकी दी थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था।

हत्या की ये वारदात रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या की ये वारदात 26 अगस्त की रात का है। जब मृतक किशोर गणेश पंडाल देखने घर से निकला था। इसके बाद वह दोबारा अपने घर नही लौटा। बेटे के घर नही लौटने पर उसके पिता ने 26 अगस्त की रात अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद 06 सितंबर को ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास संदिग्ध हालत में बच्चे का शव बरामद होने पर पुलिस ने इस मामले को हत्या में तब्दील किया। थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वारदात के 12 दिन बाद पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विजय धीरज ने बताया कि उसने मृतक के साथ अनाचार किया था। घटना के बाद पीड़ित बच्चे ने इस बात का जानकारी सबको बताने की धमकी दी थी। जिससे डर कर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी विजय के इस खुलासे के बाद पुलिस ने कुलदीप बंजारे और विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। तीनों अरोपितों के खिलाफ हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।