Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर नगर निगम की नवनियुक्त MIC की पहली बैठक, शहर के विकास के लिए सभी वार्डों में होगी अर्बन प्लानिंग कंसल्टेंट की नियुक्ति

रायपुर।  नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सदन के सभाकक्ष में नगर निगम परिषद (एमआईसी) की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, नवनियुक्त एमआईसी सदस्य और सभी विभागों के प्रभारी उपस्थित रहे.

बैठक में निगम के वित्त लेखा और अंकेक्षण विभाग द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान एवं 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से बजट अनुमोदन की सिफारिश करते हुए इसे सामान्य सभा में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए.

225.71 करोड़ के म्युनिसिपल बांड पर चर्चा

एमआईसी ने 225.71 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी करने की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पर विचार किया और आवश्यक निर्देश दिए.

नगर निगम के लोककर्म विभाग द्वारा प्रस्तावित 70 वार्डों के लिए वार्ड एक्शन प्लान तैयार करने हेतु अर्बन प्लानिंग कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए आरएफटी (रिक्वेस्ट फॉर टेंडर) की स्वीकृति पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए.

पॉलीथिन प्रतिबंध पर सख्ती के निर्देश

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर प्रतिबंधित पॉलीथिन पर प्रभावी रोक लगाने और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने नागरिकों को कपड़े, जूट, कांच एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया.

पहली बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस पहली बैठक में रायपुर नगर निगम के बजट, म्युनिसिपल बांड, वार्ड एक्शन प्लान और पर्यावरण सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी.