Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मेकाहारा​​​​​​​ में लगी आग, कांच तोड़कर पेशेंट को निकाला गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में मंगलवार दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क गई। फिलहाल अस्पताल का स्टाफ आग बुझाने में जुटा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा।

ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर मरीज को निकाला गया

बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।मरीज को ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में धुआं भर गया है। फायर ब्रिगेड को भी आग की सूचना दी गई है।