Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

किरंदुल NMDC प्लांट में लगी आग, कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक

दंतेवाड़ा। जिले की लौह नगरी किरंदुल स्थित एनएमडीसी में सोमवार की देर रात एक भीषण हादसा हो गया। फाइन अयस्क के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली एन2 कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि करीब 200 मीटर लंबी बेल्ट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे से कंपनी के लौह अयस्क उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है और शुरुआती अनुमान के मुताबिक कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार 11-12 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 12 बजे नगर पालिका वार्ड क्रमांक-12 के फाइनोर पारा के पास से गुजरने वाली एन2 कन्वेयर में आग लगी। यह कन्वेयर स्क्रीनिंग प्लांट से 10 मिमी से कम साइज के फाइन अयस्क को ट्रांसपोर्ट करती है। आग इतनी भीषण थी कि रोलर फ्रेम, कन्वेयर स्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन कन्वेयर बेल्ट दोनो साईड से टिन शेड से ढकी होने और बिजली केबल कनेक्शन लगा होने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। जवानों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी, सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।