Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर FIR दर्ज, पूर्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा- सुशासन लौट आया है, भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर प्रकोप बरसना तय

रायपुर- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज किया है. भूपेश बघेल के साथ 21 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस एफआईआर के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है. वहीं पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने इसपर चुटकी ली है. उन्होंने कहा प्रदेश में सुशासन लौट आया है. भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर महादेव का प्रकोप बरसना तय है. भूपेश बघेल को चुनाव में जनता पहले ही सबक सीखा चुकी है. आगे-आगे देखिए क्या होता है.

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पतन के साथ ही सुशासन लौट आया है, कानून भी अपना काम कर रहा है. भगवान का नाम लेकर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी रचने वाले “बगुलाभगतो” पर महादेव का प्रकोप बरसना तय है. भूपेश बघेल जी विधानसभा चुनाव में जनता पहले ही आपको सबक सीखा चुकी है. आगे-आगे देखिए होता है क्या!

जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू और एसीबी (EOW and ACB) विंग ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 21 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने ये एफआईआर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्‍ट के तहत दर्ज की है.