Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर FIR : भूपेश बघेल ने कहा- शासकीय दुकानों में पीएम मोदी की फोटो लगी थैला का हो रहा वितरण, ये अचार संहिता का उल्लंघन नहीं

बस्तर- बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है. जिसके बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है. बस्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब इसपर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी शासकीय दुकानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी थैला का वितरण किया जा रहा है तब आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो रहा है. डबल इंजन की सरकार में कांग्रेसियों पर जहां चाहे वहां गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है.

वहीं कवासी लखमा को बीजेपी की ओर से बलि का बकरा बनाए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कवासी लखमा बस्तर में हमारे सबसे सीनियर लीडर हैं. 6 बार के विधायक हैं. उनको बलि का बकरा बनाया बोल रहे हैं. उनके प्रत्याशी को कौन जनता हैं बीजेपी वाले ही बता दें. जो राजनीति करते हैं वो प्रत्याशी को नहीं जानते हैं.

बता दें कि होलिका समिति को कैश में चंदा देने का कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई. वहीं बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की. जिसके बाद प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई.