Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर।  छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ रायपुर के आजाद चौक थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. उन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के नामों की गलत सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. FIR में धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वायरल करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक, हिंदुवादी संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया. संगठनों ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आजाद चौक थाने और उनके घर का घेराव किया था. कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि FIR दर्ज नहीं की गई, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे.

हिंदुवादी संगठनों का आरोप है कि अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों की गलत सूची साझा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सामाजिक तनाव को बढ़ावा दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.