Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज, ब्राह्मण समाज पर की थी अभद्र टिप्पणी

रायपुर।  ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान के चलते फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अब कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में निर्देशक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. यह कार्रवाई पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है।

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद कल हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

फिल्म ‘फुले’ को लेकर शुरू हुआ विवाद

फिल्मकार अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं, जिससे इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है. विवाद को और हवा तब मिली जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जताई. इस पोस्ट में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

ट्रोलिंग के बाद अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी. उन्होंने लिखा, “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई.”

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं. उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं.”