Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत 8 पर FIR मामला: प्रकाश नायक ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- CCTV फुटेज से सच आएगा सामने

रायगढ़।   रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित ग्राम छिछोर उमरिया के धान खरीदी केंद्र में हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पूर्व विधायक प्रकाश नायक और उनके समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत पुसौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में नायक के साथ गए 8 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. इस घटना के बाद रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने सफाई दी है.

पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि आज वे कांग्रेस के पोल खोल योजना के तहत छिछोर उमरिया गए थे. किसानों ने शिकायत की थी कि ज्यादा धान ले रहे हैं. ऐसे में धान उर्पाजन केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि 40 किलो 700 ग्राम की जगह 42, 43, 44, 59 किलो तक धान मिला. उसके खिलाफ आवाज बुलंद किया. मारपीट का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है.

पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. मारपीट नहीं किया गया है. जरूर ऊंची आवाज में बात किया था. सीसीटीवी फूटेज देखा जा सकता है.

वहीं जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल देर शाम ग्राम छिछोर उमरिया के फड़ प्रभारी द्वारा की गई शिकायत के बाद रायगढ़ के पूर्व विधायक व अन्य 8 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

बता दें कि घटना सोमवार दोपहर को हुई, जब पूर्व विधायक प्रकाश नायक कांग्रेस की ‘पोल खोल योजना’ के तहत किसानों की शिकायतों पर छिछोर उमरिया के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे. किसानों ने आरोप लगाया था कि धान की नापतौल में गड़बड़ी की जा रही है और उनसे अधिक मात्रा में धान लिया जा रहा है.