Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जागेश्वर यादव को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए रहे सदैव समर्पित…

रायगढ़- ‘बिरहोर के भाई’ के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जागेश्वर यादव का जीवन प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है. इसके साथ राजनीतिज्ञों के लिए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया.

सन् 1989 से पहाड़ों और जंगलों के मध्य अभावों में रहने वाले जोगेश्वर यादव जशपुर के समाज सेवक है. आदिवासियों के उत्थान में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित किया है. आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी उन्होंने समाज सेवा की राह नही छोड़ी. बिना हार माने समाज में बदलाव लाने के उनके जुनून ने उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

जशपुर जिले में अनवरत शिवरों के जरिए निरक्षरता को खत्म करने और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को आदिवासियों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे. कठोर मेहनत का सार्थक परिणाम यह हुआ कि कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन आदिवासियों तक आसानी से पहुंच पाई. स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की वजह से ही क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी आशातीत सफलता मिली.

इससे पहले वर्ष 2015 के दौरान आदिवासियों हेतु समर्पण भाव को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी दिया गया था. मंत्री ओपी चौधरी ने जागेश्वर यादव के जीवन को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए प्रेरणा दाई बताया.