Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंटरनेशनल राइस समिट के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राइस एक्सपोर्टर एसो को दी बधाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने वीडियो संदेश में छत्तीसगढ़ की राजधानी में होने जा रहे इस आयोजन के लिए सभी राइस एक्सपोर्ट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. इस छत्तीसगढ़ से निकलने वाले चावल की इतनी अच्छी वेराइटी है, जिसकी स्थापना दुनिया में नए स्तर पर जाकर की जा सकती है. चाहे वह चवाफूल हो, चाहे भूरा जीरा हो, काला जीरा हो, दुबराज हो. ऐसे अनेकों वेरायटी हैं.

उन्होंने प्रदेश में ऑर्गेनिक फार्मिंग का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों ऐसे हैं, जहां नैचुरल तरीके से आर्गेनिक फार्मिंग होती आ रही है. बस्तर संभाग, जो केरल राज्य से भी बड़ा है, के सात जिलों में से दंतेवाड़ा जिला के 70 प्रतिशत कृषि योग्य हिस्सा सर्टिफाइड आर्गेनिक हो चुका है. वह पूरे सिक्किम राज्य के आर्गेनिक एरिया से ज्यादा है. इतनी ज्यादा संभावना चावल को लेकर, आर्गेनिक फार्मिंग को लेकर हमारे छत्तीसगढ़ की धरती पर है.

इसके साथ ही सरकार की ओर से मदद का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि इन सब संभावनाओं को आप एक्सप्लोर करें. इसमें जिस भी प्रकार की पॉलिसी सपोर्ट, इण्डस्ट्रीयल पॉलिसी के माध्यम से, और छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक अलग-अलग नीतियों के माध्यम से, चाहे वह स्टोरेज केपेसिटी की बात हो, चाहे अच्छे सीड प्रदान करने की बात हो, उन सब पर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आपके साथ खड़ी है. आप लोग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं, छत्तीसगढ़ चावल की ब्रांडिग पूरे बाजार में, पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें.