Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को लेकर दिलाया भरोसा, कहा- छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को मिलेगी और तेजी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. प्रदेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर इस बार राज्य के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने के आसार हैं. इस बात का संकेत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को और तेजी मिलेगी, साथ ही नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पिछले एक साल में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को अच्छा बेस मिला है, और उस बेस पर हम अर्थव्यवस्था को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. जैसे-जैसे जीडीपी का ग्रोथ हो रहा है, और टैक्स रेवेन्यू बढ़ रहा है, वैसे ही बजट का साइज भी बढ़ेगा.

22 फरवरी को कैबिनेट देगी मंजूरी

जानकार इस बार छत्तीसगढ़ का बजट एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए के आसपास होने की संभावना जता रहे हैं. इस लिहाज से यह राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. नए बजट पर 22 फरवरी को साय कैबिनेट की होने वाली बैठक में चर्चा के साथ मंजूरी दिए जाने के आसार हैं.

सत्र के दौरान होंगी हंगामाखेज 17 बैठकें

24 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी. सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट पेश करने के साथ-साथ इसमें विधायकों के सवाल भी होंगे. इस सत्र के लिए विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिनमें 943 तारांकित और 871 आतंकित सवाल शामिल हैं.