Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का किया ऐलान

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट वित्तीय वर्ष (2025-26) के बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम ऐलान किया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शासकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों में  खुशी का माहौल है.

छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अबतक 50 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) दिया जाता था. लेकिन घोषणा के बाद इसे बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है. जो कि केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के सामान हो गया है. 

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. अक्टूबर 2024 में पिछली डीए बढ़ोतरी में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2024 से 3 फीसदी की डीए बढ़ोतरी मिली थी. बढ़ोतरी के बाद, डीए मूल वेतन के 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था. पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में इतनी ही बढ़ोतरी मिली.