Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

GST चोरी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया बयान, कहा-

रायपुर- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GST चोरी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सप्लाई है, जिस भी क्षेत्र में हम ईमानदार टैक्सपेयर को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं, सभी से उम्मीद है की टैक्स दें. जिससे प्रदेश का विकास होगा. इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है.

संस्कृत बोर्ड में हुए खुलासे को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि शिक्षा के लिए पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री समर्पित हैं. जो भी गलत करेगा उसे कठोर से कठोर सजा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेताओं को दीपक बैज के डिस्पोजल कहने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है. बीजेपी का परिवार जिस तरह से बढ़ा है पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा है. 1984 में जो पार्टी दो लोकसभा सीटों पर थी. वही पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दे पाने में सफल हुई. भाजपा का परिवार बढ़ा है. 18 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बनकर सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दर्जा भाजपा को मिला है. बीजेपी अभियान के तहत विदेश के लोग भी भाजपा को समझने आते हैं. कांग्रेस एक डूबती नाव है. अगर उनके अध्यक्ष किसी भी चीज पर टिप्पणी करते हैं तो उनके सर्टिफिकेट की भाजपा के कार्यकर्ताओं को जरूरत नहीं है.

भाजपा प्रवेश अभियान पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में तीन बार छत्तीसगढ़ का जनादेश मिला है. लोकसभा में भी रिकॉर्ड सीटें मिली हैं. पीएम मोदी के नाम की सुनामी इस चुनाव में देखने मिल रही है. सभी भाजपा को आशीर्वाद देने जरूर आऐंगे.