Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पांचवें चरण की सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 18 को जारी होगी डीएड अभ्यर्थियों की शाला आवंटन की सूची

रायपुर।  हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग सहायक शिक्षक पद पर भर्ती कर रही. पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन मोड़ में की जा रही है. इसका आदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया है. बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर बीएड धारी 2621 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है. उनके स्थान पर डीएड धारियों को पांचवे चरण की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया.

पांचवे चरण की भर्ती प्रक्रिया में पूर्व की भांति पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग का अवसर नहीं मिलेगा. शाला आवंटन की सूची विभाग के पोर्टल पर 18 मार्च को जारी की जाएगी. शाला आवंटन के बाद दस्तावेज सत्यापन आवंटी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा. अभ्यर्थियों की सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.