Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिंदल सीमेंट प्लांट के खिलाफ धनागर गांव के युवाओं का उग्र प्रदर्शन

रायगढ़।  धनागर गांव के युवाओं ने आज जिंदल कंपनी की वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिंदल सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट के सामने जमकर नारेबाजी की गई. युवाओं ने फैक्ट्री का कामकाज रुकवा दिया. काम में लगे वाहनों को भी चलने नहीं दिया गया.

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे धनागर गांव के युवाओं ने आज सुबह जिंदल कंपनी के सीमेंट प्लांट के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान काम में लगे वाहनों को रूकवा दिया गया. युवाओं का कहना है कि कंपनी ने जमीन अधिग्रहण के समय रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वर्षों बाद भी उसे पूरा नहीं किया गया, जिससे उनमें भारी आक्रोश है. वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है.

सीमेंट प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे देवा पटेल ने बताया कि इससे पहले अपनी मांगों को लेकर उनके द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है, मगर हर बार उन्हें आश्वासन मिलता रहा है. देवा ने बताया कि पिछली बार आंदोलन करने के दौरान जिंदल कंपनी के अधिकारियों के द्वारा उसे गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया गया था. साथ ही साथ उनके साथ मारपीट की गई थी.

देवा पटेल का कहना है कि गांव के बेरोजगार युवा जिंदल कंपनी के वादाखिलाफ को लेकर कलेक्टर से मिलकर शिकायत करने वाले हैं और आगामी दिनों में एनएच में चक्काजाम करने की पूरी योजना बना चुके है.