Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

होटल कोर्टयार्ट मैरिएट में होली खेलने के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, FIR दर्ज…

रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ट मैरिएट में बीते दिन होली के जश्न के बीच युवाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. होटल कोर्टयार्ड में होली की शाम 4 बजे 2 गुटों के आधा दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे. इनमें मोवा-पंडरी गुरूद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल हैं. इन युवकों में जबरदस्ती रंग लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि वे मारपीट पर उतर आए. मारपीट के बाद तुषार ने तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

तुषार ने भरत, मोहित, अमर और दिनेश के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया कि वे सभी होली का जश्न मनाने के लिए होटल कोर्टयार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान रंग लगाने पर इन चारो ने तुषार और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया.

तेलीबाँधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत एफआईआर कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.