Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, मौके पर हुई ड्राइवर की मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी ट्रक सीतापुर की दिशा से आ रही थी. सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास तेज रफ्तार में साइड लेने के दौरान दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.

डायल 112 की टीम ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.