Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर नोंक-झोंक, एक नेता ने चुनाव में पैसा लेकर विपक्षी दल के लिए काम करने का लगाया आरोप

कोरबा।   कटघोरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर कहासुनी और नोंक-झोंक हो गई. दो पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

पहले तो सांसद ज्योत्स्ना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व संगठन के अन्य नेताओं के सामने दो बड़े नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हुई. कटघोरा से जब वापस लौटे तो सड़क पर ही इन दोनों के बीच फिर कहासुनी होती रही.

संगठन के एक पदाधिकारी को इस बात का मलाल और गुस्सा है कि पार्टी के कुछ लोगों ने चुनाव में विपक्षी दल के लिए काम किया. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा नेत्री सरोज पांडे से सांठगांठ कर उनसे पैसे लेकर कांग्रेस के विरुद्ध काम किया गया, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी तरफ इस बात को संबंधित पदाधिकारी ने नकारते हुए कहा कि उन्होंने सरोज पांडे से कोई पैसा नहीं खाया है.