Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला आरक्षक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोण्डागांव।    बस्तर फाइटर के रूप में केशकाल थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है, जहां वह अकेली रह रही थी।

जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, केशकाल थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद महिला आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है।महिला आरक्षक के पिता भी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं, हालांकि वे किसी अन्य जिले में पदस्थ हैं।

यह दुखद घटना विभागीय और पारिवारिक दोनों ही स्तर पर गहरी पीड़ा छोड़ गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।