Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पिता ने घरेलू विवाद के चलते बेटे पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून 2025 की दोपहर की है। आहत विश्वनाथ निषाद (उम्र 25 वर्ष) के बड़े भाई बिहारी लाल निषाद (27 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ अपने मकान की छत की मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान पिता नकुल निषाद (उम्र 55 वर्ष) ने विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि केवल अपने घर की मरम्मत करवा रहे हो, मेरे घर की नहीं।

गुस्से में आकर नकुल निषाद ने घर में रखे चाकू से विश्वनाथ के गले पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना चक्रधरनगर में आरोपी नकुल निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक मिकेतन पटेल और पौलुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।