Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हंगामा, मुख्य मार्ग को किया जाम, आवागमन रहा बाधित

बेमेतरा। रबी सीजन की शुरुआत में ही खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा। खाती सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और कमी के आरोपों से नाराज़ किसानों ने बेमेतरा–थान खम्हरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

किसानों ने बताया कि आज यूरिया और डीएपी खाद वितरण के लिए उन्हें बुलाया गया था और पहले से ही ऋण पुस्तिकाएं जमा करा ली गई थीं। लेकिन मौके पर सिर्फ उन किसानों को खाद दे दिया गया, जिन्होंने बाद में पुस्तिका जमा की थी। इससे पूरा स्टॉक खत्म हो गया और बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी बात को लेकर किसानों का आक्रोश भड़क गया।

किसानों ने समिति प्रबंधक और कर्मचारियों पर लेनदेन के आधार पर खाद बांटने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे और व्यवस्था सुधारने की जोरदार मांग करते दिखाई दिए।