Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिम्मेदारों की गलती का खामियाजा भुगत रहा किसान, PM किसान सम्मान निधि का पैसा पाने बैंक और कृषि विभाग का लगा रहा चक्कर, कब मिलेगा न्याय ?

कांकेर। सरकार गरीबों और किसानों की सहायता के लिए योजनाएं लाती हैं ताकी उनकी मदद हो सके. लेकिन कई बार प्रशासनिक लापरवाही के चलते लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ ही नहीं मिल पाता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आया है, जहां जिम्मेदारों की गलती और लापरवाही के चलते लगभग 2 साल से एक लाभार्थी को मिलने वाली PM किसान सम्मान निधी की राशि गलत अकाउंट में डाला जा रहा है. गरीब किसान परिवार मदद की उम्मीद में लगातार बैंक और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है.

कांकेर की सुभाष वार्ड निवासी ऐश्वर्या देवांगन के खाते (1654010129367) में जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा आना चाहिए, वो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किसी अन्य व्यक्ति के खाते (092610510002105) में क्रेडिट होता रहा है. पीड़ित लाभार्थी ने इस मामले की शिकायत कृषि उपसंचालक अधिकारी से भी की थी, लेकिन अब तक योजना की कोई राशि उसके खाते में नहीं आई.

लाभार्थी के शिकायत के बाद जिला कृषि उप संचालक ने 7 दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर को पत्र लिखकर भी जानकारी दी और लाभार्थी ऐश्वर्या के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा था. इसके बाद भी अब तक ऐश्वर्या के खाते में पीएम सम्मान निधी की राशी नहीं पहुंच सकी. ऐसी स्थिति में अब ऐश्वर्या देवांगन का गरीब किसान परिवार सरकारी दफ्तरों और बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं.

गरीब किसान परिवार का कहना है कि हम बार-बार अधिकारियों और बैंक के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन कोई भी इस मामले को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहा है. बैंक के कर्मचारी हमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाओ और जिसके खाते में पैसा जा रहा है, उसे बंद करवाने की बात बोल रहे हैं.

जानिए क्या कहते हैं जिम्मेदार:

वहीं कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीर सागर का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग को अवगत करवाया गया है. जल्द ही किसान का पैसा दिला दिया जाएगा और संबंधित किसी अन्य राज्य में पैसा गया है, उसे भी वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी…

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मामले में इस गरीब किसान परिवार को उनके हक का पैसा मिल पाता है या कि नहीं…