Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान बेचने टोकन नहीं मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा, रात में SDM दफ्तर के सामने दिया धरना

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा। धान बिक्री के लिए दूसरा टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ के सामने देर रात धरना प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस आंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

धरने में बड़ी संख्या में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि उनके सभी दस्तावेज, पंजीयन और रिकॉर्ड सही होने के बावजूद शेष धान की बिक्री के लिए दूसरा टोकन नहीं काटा जा रहा है। इससे किसान मानसिक तनाव के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुकी है और प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। धरने के दौरान राज्य सरकार और मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिलने और किसी ठोस समाधान की घोषणा न होने से किसानों की नाराजगी कम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोकन जारी कर धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।