Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सहायक ग्रेड-03 और स्टेनोग्राफर की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में हेराफेरी, मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कुटुंब न्यायालय में सहायक ग्रेड-03 और स्टेनोग्राफर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित कौशल परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह मामला तब सामने आया जब 14 सितंबर 2024 को आयोजित कौशल परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गई. जांच में पाया गया कि सहायक ग्रेड-03 के उम्मीदवार (1) दीपक कुमार देवांगन, (2) कु. प्रीति नेताम, (3) कु. सावित्री अलेन्द्र और स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार विनोद कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उत्तर पुस्तिकाओं में अवैध रूप से बदलाव किए और फर्जी हस्ताक्षर किए. इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी तुरंत निरस्त कर दी गई.

चयन समिति ने इस अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच की और मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में धारा 61, 318, 334, 336, 338, 340 बीएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. वहीं मामले में सभी को गिरफ्तार किया. इसमें जिला न्यायालय का रीडर पुनम चंद यादव, चैंकिदार गणेश राम मरकाम और तीन अभ्यर्थी शामिल हैं. सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.