Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भिलाई में नेहरू नगर फ्लाईओवर की फॉल सीलिंग धराशाई, अचानक गिरा पूरा स्ट्रक्चर, बड़ा हादसा टला

भिलाई।  नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नेहरू नगर फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लग गया। नेशनल हाइवे के नेहरू नगर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे की गई फॉल सीलिंग भराभरा कर गिर गया। यहां लाखों खर्च कर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए। जिस समय पूरा स्ट्रक्चर गिरा उस समय किसी के नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे बनी फॉलसीलिंग गिर गई। अलग अलग पार्ट में बनाए गए ती स्ट्रक्चर गिर गए। नेशनल हाइवे होने के कारण सड़क पर आवाजाही काफी अधिक रहती है, लेकिन सुबह का समय होने के बाद ट्रैफिक थोड़ा कम था। जिस समय गिरा उस समय कुछ वाहन चालक सिग्नल मौजूद थे लेकिन स्ट्रक्चर को गिरता देख वहां से हट गए। हादसे के समय यदि मौके पर ट्रैफिक अधिक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर की फॉलसीलिंग का काम निगम द्वारा निजी क्षेत्र के सहयोग से कराया गया था। कमजोर स्ट्रक्चर व निर्माण में लापरवाही के कारण इसके गिरने की बात कही जा रही है। इधर इस मामले में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बताया कि नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग का काम नीजि कंपनी के द्वारा किया गया। इसमें निगम का फंड नहीं लगा है। फॉल सीलिंग क्यों और कैसे गिरा इसकी जांच कराई जाएगी।