Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पंडाल से पकड़ा गया फर्जी IAS

रायपुर- रायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा आयोजन में घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को ट्रेनी IAS बता रहा था। खास बात यह है कि वह एक दिन आयोजन स्थल में रुका भी था और इसकी व्यवस्था भी आयोजकों ने ही की थी।

गुढि़यारी क्षेत्र के कोटा रोड स्थित मैदान में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का श्रीराम कथा का आयोजन 22 से 27 जनवरी तक था। इस दौरान 23 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे आयोजक बसंत अग्रवाल के पास एक युवक पहुंचा और खुद को ट्रेनी IAS मंजूनाथ आर. बताया।

आरोपी ने आयोजकों से कहा कि वो इस कथा आयोजन में वॉलंटियर बनकर सेवा करना चाहता है। आयोजकों ने ट्रेनी IAS अफसर समझकर उसके ठहरने की व्यवस्था कर दी और वॉलंटियर कार्ड बना दिया। इसके बाद आरोपी एक दिन कथा स्थल पर वॉलंटियर के तौर पर ठहरा रहा।

24 जनवरी को आरोपी मंजूनाथ कथावाचन के समय मंच पर चढ़कर धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचने की कोशिश करने लगा। धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बहस करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख आयोजक भी पहुंच गए। शक होने पर उन्होंने मंजूनाथ से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया, लेकिन मौके से भाग निकला। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। आयोजकों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मंजूनाथ आर को गिरफ्तार कर लिया है। वह कर्नाटक का रहने वाला है।